VB News

VB News सच दिखाने का साहस.......
हमेशा सच के साथ......
एडिटर VB News online office work at udaipur rajsghan

21/07/2026

जालोर: रानीवाड़ा-सांचौर में SOG की ताबड़तोड़ दबिश, हड़कंप

जालोर जिले के रानीवाड़ा और सांचौर क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप SOG ने आज कई जगह एक साथ दबिश दी।

21/07/2026

*भारत ने डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी दी*

औषधि महानियंत्रक ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया द्वारा विकसित क्यूडेंगा वैक्सीन के विपणन को अनुमति प्रदान की है।
कंपनी के अनुसार यह वैक्‍सीन चार से 60 वर्ष आयु के लोगों के लिए स्‍वीकृत और इसे डेंगू संक्रमण के पूर्व इतिहास की जांच के बिना लगाया जा सकता है। इसे यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ब्राजील, इंडोनेशिया और अर्जेंटीना सहित 40 से अधिक देशों में मंजूरी मिल चुकी है

18/07/2026

*जयपुर: प्रदेश में अगले 2-3 दिन कमजोर रहेगा मानसून*

बंगाल की खाड़ी का लो प्रेशर सिस्टम हुआ कमजोर, अब तक सामान्य से 21% कम हुई बारिश, आज 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना. भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं, डूंगरपुर, कोटा और अलवर में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश, श्रीगंगानगर समेत 4 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, जयपुर में 12 दिन से बारिश नहीं, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, 21 जुलाई से जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बढ़ सकती है बारिश, 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून होगा सक्रिय, 23 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस बने रहने के दिए संकेत....❗

15/07/2026

*ब्रेकिंग न्यूज 🚨*
*सड़क हादसे में छिन गई सेवाड़ा के सुमेर सिंह सोलंकी की जान*

_जालोर_ - रानीवाड़ा क्षेत्र के *पाल गांव* के समीप देर रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में *सेवाड़ा निवासी अधिवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी* का निधन हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
सुमेर सिंह सोलंकी पेशे से अधिवक्ता थे और सेवाड़ा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम थे। वे परिवार के *एकमात्र पुत्र* थे।

उनके अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद *परिजनों को सौंप दिया है* और मामले की जांच कर रही है।

15/07/2026

*रानीवाड़ा सांचौर सड़क मार्ग पर परिवहन नियमों की धज्जियां, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में*❗
जालोर: रानीवाड़ा सांचौर सड़क मार्ग सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना परमिट यात्री बसें और बिना फिटनेस वाली जीपें खुलेआम दौड़ रही हैं। निजी विद्यालय संचालक भी स्कूल के बच्चों को जीपों और टेम्पो में बिना गैप ठूंस-ठूंस कर ला-ले जा रहे हैं ! शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि लंबी दूरी की बसें चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर नंबर धुंधला कर देती हैं। स्थानीय लोग और अभिभावक का कहना है कि रोजाना सैकड़ों यात्री और स्कूली बच्चे अवैध और ओवरलोड सवारी में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग से पूरे क्षेत्र में तुरंत सघन जांच अभियान चलाकर दोषी वाहन मालिकों और स्कूल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ✍🏻

15/07/2026

*प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव नहीं कराए जाने का प्रकरण,*

31 जुलाई तक चुनाव कराने के अदालती आदेश से जुड़ा मामला, मामले में आज हाईकोर्ट में एक्सेप्शन के चलते टली सुनवाई, मामले मे अब 16 जुलाई को होगी सुनवाई....❗

पंचायती राज चुनाव में दो संतान की बाध्यता खत्म  #राजस्थानउपचुनाव
14/07/2026

पंचायती राज चुनाव में दो संतान की बाध्यता खत्म #राजस्थानउपचुनाव

14/07/2026

*भीनमाल में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 109.883 किलो डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार*

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 109.883 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ANTF को सूचना मिली थी कि कार में डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही है। टीम ने पीछा कर वाहन को घेराबंदी के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विकास कुमार निवासी कुकावास, थाना बागोड़ा (जालौर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज बताए गए हैं।

14/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज: रानीवाड़ा, भीनमाल, बागोड़ा में मौसम ने ली करवट

जालोर जिले के रानीवाड़ा, भीनमाल और बागोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ छुट-पुट बारिश शुरू। हवा 21-22 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। रानीवाड़ा में बारिश की संभावना 50% और हल्की बारिश के आसार हैं। भीनमाल में 31°C, रानीवाड़ा में अधिकतम 37-38°C तापमान, नमी 93-95% तक। शनिवार को भी 60% बारिश की संभावना, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, हवा 24 किमी/घंटा तक। किसानों और वाहन चालकों से अपील - तेज हवा में सतर्क रहें, खुले में रखा सामान सुरक्षित करें।

14/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज जालौर: करड़ा थाना क्षेत्र में विवाहिता मनीषा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई ने पति शंकर मेघवाल, सास सविता और ससुर रामाजी पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। शिकायत के मुताबिक घटना से ठीक पहले मनीषा ने ससुराल चरपटिया से फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर मनीषा मृत मिली और शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतका चार माह की गर्भवती थी। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Address

Bhinmal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VB News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to VB News:

Shortcuts

Share