06/07/2024
अक्सर लोग फेसबुक प्रोमोशन करते हैं जो कि एक पोस्ट के माध्यम से होता है या डायरेक्ट फेसबुक मैसेज करके।
लेकिन क्या यह एक कारगर उपाय है?
इसका जवाब हां हो सकता है किन्तु यह उपाय इतना कारगर तो नहीं हो सकता कि आप अपनी जरुरत की ऑडियंस तक पहुँच पाएं। क्योंकि यह एक मुफ्त प्रचार का माध्यम है लेकिन यदि हम यही कार्य मेटा बिज़नेस के द्वारा कुछ खर्चा करके करें तो रिज्लट और भी कई गुना बेहतर हो सकते हैं। यहाँ हम अपनी जरुरत के अनुसार ऑडियंस चुन सकते हैं जैसे
उम्र के अनुसार
इंट्रेस्ट के अनुसार
क्षेत्र अनुसार
किस मोबाइल यूजर को
ऐसे और भी बहुत से विकल्प उपलब्ध है जो आपकी ऐड एक बेहतर ऑडियंस तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
इसलिए यदि आप अपनी ऐड से कुछ कमाने की इच्छा रखते हैं तो कृपया आपको प्रचार के माध्यम के साथ अवश्य जाना चाहिए।