ICLM Educational Institute

ICLM Educational Institute Our main aim is the success of students.

📢 बहराइच की राजनीति में अब सिर्फ टिकट और कुर्सी नहीं, विकास का विजन भी चाहिए!बहराइच जनपद के वर्तमान और भविष्य के सभी नेत...
19/11/2026

📢 बहराइच की राजनीति में अब सिर्फ टिकट और कुर्सी नहीं, विकास का विजन भी चाहिए!

बहराइच जनपद के वर्तमान और भविष्य के सभी नेताओं से मेरा एक सवाल है। चाहे वे सत्ता पक्ष के हों या विपक्ष के।

आखिर बहराइच को आगे बढ़ाने, संवारने और विकसित करने का आपका विजन, मिशन और ब्लूप्रिंट क्या है?

आज बहराइच की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। शहर की बदहाल व्यवस्था,रोजगार के सीमित अवसर, उद्योगों का अभाव और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सवाल खड़े कर रही हैं।

दुर्भाग्य है कि राजनीति का केंद्र केवल टिकट हासिल करना, विधायक बनना और अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करना नहीं होना चाहिए।

अगर आप बहराइच की राजनीति करना चाहते हैं, तो बहराइच के भविष्य की जिम्मेदारी भी उठाइए।

मेरा सवाल है कि अगले 5 और 10 वर्षों में आप बहराइच को कहां देखना चाहते हैं?

▪️ बहराइच में रोजगार कैसे बढ़ेगा?
▪️ नए उद्योग कैसे स्थापित होंगे?
▪️ शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था कैसे सुधरेगी?
▪️ शहर की प्लानिंग और यातायात कैसे बेहतर होगा?
▪️ बहराइच को विकसित जनपद बनाने का आपका रोडमैप क्या है?

सवाल किसी एक नेता या पार्टी से नहीं, बल्कि बहराइच के हर उस व्यक्ति से है जो यहां का नेतृत्व करने का सपना देखता है।

अब जनता को केवल भाषण और वादे नहीं, बल्कि एक स्पष्ट विजन, ठोस मिशन और लिखित विकास का ब्लूप्रिंट चाहिए।

क्योंकि बहराइच को सिर्फ नेताओं की जरूरत नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व और विकास की ठोस कार्ययोजना चाहिए।

🔥 बहराइच किसी की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं, लाखों लोगों का भविष्य है!

आइए, राजनीति को व्यक्ति और पद से आगे ले जाकर बहराइच के विकास के मुद्दों पर चर्चा करें।

— सूरज शुक्ला
संयोजक, पंचायत विकास मंच (उ.प्र.)

17/10/2026

#पंचायत_विकाश_मंच #प्रधान_एकता #संयोजक_सूरज_शुक्ला

08/08/2026

#पंचायत_विकाश_मंच #सूरज_शुक्ला_संयोजक

Address

ICLM Educational Institite साइकिल स्टैंड के सामने, KDC Road, Bahraich/Bahraich
Bahraich
271801

Telephone

+919838948200

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICLM Educational Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ICLM Educational Institute:

Shortcuts

Share

Nearby computer & electronics services