16/05/2026
परिश्रम करने वाले व्यक्ति को समाज में सम्मान मिलता है - संजय कुमार पल्लवी।
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
आज लोहिया नगर स्थित बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर में मासिक फंडामेंटल क्लास के उपरांत छात्रों को मोटिवेट करने के लिए 3D मैथमेटिक्स क्लासेस के डायरेक्टर संजय कुमार पल्लवी जी ने छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन से ही इस संस्थान की गतिविधियों को देखता रहा हूं। परिश्रमी व्यक्ति को समाज तो सम्मान देता ही है साथ ही साथ आत्म संतुष्टि भी मिलती है। परिश्रम करने से थकान नहीं बल्कि एक सुकून प्राप्त होना होता है।
संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान छात्रों के साथ हमेशा कम से कदम मिलाकर चला है। कंप्यूटर प्रशिक्षित छात्र कभी बेरोजगार हो ही नहीं सकते हैं। सरकारी और गैर सरकारी सेक्टर में हजारों जॉब है। माता-पिता और गुरुजनों का कद्र करने वाले छात्र हमेशा जीवन में आगे बढ़ते हैं।
इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रथम परमार, खुशी, नमिता, नेहा समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे।