15/11/2026
📢 महत्वपूर्ण सूचना | पेंशनधारकों हेतु
समस्त पेंशनधारकों को सूचित किया जाता है कि पेंशन योजना के अंतर्गत वार्षिक सत्यापन करवाना आवश्यक है।
✅ जिन लाभार्थियों ने जन आधार में अपनी वार्षिक आय अपडेट करवा ली है, वे अपना पेंशन सत्यापन करवा सकते हैं।
⚠️ जिन पेंशनधारकों ने अभी तक जन आधार में अपनी वार्षिक आय अपडेट नहीं करवाई है, वे पहले नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपनी वार्षिक आय अपडेट करवाएं। इसके पश्चात पेंशन सत्यापन करवाएं।
⏰ सभी पेंशनधारकों से अनुरोध है कि समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करवाएं, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
Choudhary Digital Valley Common Services Centers DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan District Collector & Magistrate - Bikaner e-Mitra
_An Elite Hub For Digital Services_