30/08/2026
आज महामहिम राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी द्वारा मुझे समय दिया गया। मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। इस दौरान मेरे द्वारा उन्हें अपनी CBT पुस्तक #कण्वाश्रम_भरत_से_भारतवर्ष भेंट की गई। उन्हें इस बात की बेहद ख़ुशी हुई कि उत्तराखंड की कोई पुस्तक 'आर्ट एंड कॉफ़ी टेबल बुक (हिंदी)' श्रेणी में द फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन पब्लिशर्स व मेंबर्स ऑफ़ इंटरनेशनल पब्लिशर्स एसोसिएशन जिनेवा द्वारा घोषित वर्ष 2026 के 46वें पुस्तक समारोह में प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मिलित हुई व प्रथम पुरस्कार से सम्मानित हुई।
महामहिम राज्यपाल महोदय ने मेरा सम्पूर्ण परिचय बड़ी शिद्द्त के साथ जाना। उन्हें इस बात की ख़ुशी हुई कि मैं उस पौड़ी गढ़वाल से हूँ, जहाँ से CDS विपिन रावत जी, NSA अजित डोभाल जी, पाँच पूर्व मुख्यमंत्री जिनमें मेजर जनरल (अ. प्राप्त) बी सी खंडूरी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, व उत्तर प्रदेश को दो मुख्यमंत्री पूर्व में हेमवती नंदन बहुगुणा व वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी जी सहित राष्ट्र के नामी-गिरामी लोग शामिल हैं। पौड़ी से जुड़ी हुई उन्होंने अपनी यादें साझा करते हुए सर्किट हाउस से खुलने वाले पहाड़ व उत्तुङ्ग हिमालयी शिखरों का जिक्र करते हुए कहा कि हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियाँ, खासकर त्रिशूल, नंदादेवी, चौखंबा, एवं हाथी पर्वत आदि, बेहद स्पष्ट नजर आती हैं और सूर्योदय व सूर्यास्त के समय इन चोटियों का रंग बदलता रहता है, जिससे दृश्य और भी मनमोहक लगते हैं।
उन्होंने तब मुझे और गौरान्वित होने के क्षण दिए जब उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल की थाती-माटी में ऐसा तो जरूर कुछ अद्भुत है, जिसमें कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियाँ नगीने की तरह चमकी हैं। उन्होंने कहा कि यह पौड़ी गढ़वाल स्थित कण्व नगरी कोटद्वार क्षेत्र ही तो हुआ जहाँ ऋषि कण्व का आश्रम रहा, जहाँ शकुंतला -दुष्यंत पुत्र चक्रवर्ती राजा भरत ने जन्म लिया। हम महामहिम के हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
Pushkar Singh Dhami जी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार
MYogiAdityanath जी महाराज, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
Ritu Khanduri जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड
Satpal Maharaj जी, माननीय पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री
Anil Baluni जी, माननीय गढ़वाल सांसद पौड़ी गढ़वाल
Tirath Singh Rawat जी, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा
Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड।
Vijay Bahuguna जी, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Trivendra Singh Rawat जी, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड