Utilities Point

Utilities Point भारत सरकार द्वारा अधिकृत नागरिक सुविधा केंद्र भारत सरकार द्वारा अधिकृत नागरिक सुविधा केन्द्र
(1)

09/03/2026

नो प्राइवेसी ★

आज से सिर्फ़ 10 साल बाद आपकी प्राइवेसी नाम की कोई चीज़ नहीं बचेगी। आप कुछ भी छुपा नहीं पाएँगे। जैसे मान लीजिए आप पिज़्ज़ा खरीदना चाहते हैं, तो क्या होगा—

हैलो, क्या यह पिज़्ज़ा हट है?
नहीं सर, यह गूगल्स पिज़्ज़ा है।

तो क्या मैंने गलत नंबर पर फोन किया है?
नहीं सर, गूगल ने यह दुकान खरीद ली है।

ओके, क्या मैं पिज़्ज़ा ऑर्डर कर सकता हूँ?
सर, आप आमतौर पर जो पिज़्ज़ा ऑर्डर करते हैं, क्या आज भी वही देंगे?

मैं आमतौर पर कौन-सा पिज़्ज़ा ऑर्डर करता हूँ, यह आपको कैसे पता?
आपके फोन नंबर के अनुसार, आपने पिछली 15 बार डबल चीज़, 12 स्लाइस, सॉसेज + पेपरोनी पिज़्ज़ा ऑर्डर किया है।

तो इस बार भी वही चाहिए।
लेकिन सर, आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है, इसलिए मैं आपको 8 स्लाइस वाला वेजिटेबल पिज़्ज़ा लेने की सलाह दूँगा।

मेरा कोलेस्ट्रॉल हाई है, यह आपको कैसे पता?
कस्टमर गाइड से। हमारे पास आपके पिछले 7 सालों की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट मौजूद है।

मुझे वेजिटेबल पसंद नहीं है, जो माँगा है वही दीजिए। कोलेस्ट्रॉल के लिए मैं दवा खाता हूँ।
लेकिन सर, आप नियमित रूप से दवा नहीं खाते। 4 महीने पहले आपने लाज़ फार्मा से 30 टैबलेट की एक पत्ती खरीदी थी।

बाकी दवाइयाँ मैंने किसी और दुकान से खरीदी हैं।
लेकिन आपका क्रेडिट कार्ड ऐसा नहीं बता रहा है।

मैंने कैश में खरीदी थी।
लेकिन आपके बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, आपने उतनी रकम निकाली ही नहीं है।

मेरे पास आय का एक और स्रोत है।
आपके टैक्स फ़ॉर्म में उस जानकारी का कोई ज़िक्र नहीं है।

धुर साले! तुम्हारे पिज़्ज़ा की पूरी खानदान की ऐसी-तैसी। मैं पिज़्ज़ा नहीं खाऊँगा।
गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप, मोबाइल, इंटरनेट—सब कुछ छोड़कर किसी ऐसे द्वीप पर चला जाऊँगा जहाँ मुझ पर कोई इतनी निगरानी न रख सके।

हाँ सर, समझ गया। लेकिन उससे पहले आपको अपना पासपोर्ट रिन्यू कराना होगा—
हमारे पास जानकारी है कि 5 हफ्ते पहले उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है।

21/12/2025
15/12/2025
26/10/2025
02/03/2025

इन तीन में से दो समस्याओं (दूसरी और तीसरी) के समाधान हमारे पास हैं।

https://www.facebook.com/share/r/1Esfv4zttD/

Address

D-4, Budh Vihar Phase-1, North West Delhi
Delhi
110086

Opening Hours

Monday 12pm - 4pm
Tuesday 12pm - 4pm
Wednesday 12pm - 4pm
Thursday 12pm - 4pm
Friday 12pm - 4pm
Saturday 12pm - 4pm
Sunday 12pm - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Utilities Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share