i-tech hub

i-tech hub Latest Technology News Feed,
Design & Development, Information Hub, Tips & Tricks That means the term "IT," already highly overused, is here to stay.

-::Welcome to i-tech hub::-
Stands for "Information Technology," and is pronounced "I.T." It refers to anything related to computing technology, such as networking, hardware, software, the Internet, or the people that work with these technologies. Many companies now have IT departments for managing the computers, networks, and other technical areas of their businesses. IT jobs include computer pro

gramming, network administration, computer engineering, Web development, technical support, and many other related occupations. Since we live in the "information age," information technology has become a part of our everyday lives.

Future of humans...
13/02/2021

Future of humans...

End user 😂
03/02/2021

End user 😂

23/05/2020

✳️ *यदि फेसबुक प्रोफाइल हैक हो जाए*✳️

प्रायः देखा जाता है कि किसी व्यक्ति का फेसबुक प्रोफाइल हैक हो जाने पर वह घबरा जाता है और वह समझ नही पाता कि अब उसे क्या करना चाहिए।

🎯 *फेसबुक प्रोफाइल हैक होने पर इस प्रक्रिया को अपनाएं*🎯

♻️ सर्वप्रथम फेसबुक एकाउंट के सेटिंग में जाये और वहाँ पर *"Where you're logged in"* में जाकर फेसबुक एकाउंट जितने भी डिवाइस में लॉगिन हुआ है, सभी लॉगिन को एक साथ लॉगआउट करें और तुरंत ही अपने फेसबुक प्रोफाइल का पासवर्ड में बदलाव करें, और कुछ सिक्योरिटी का प्रयोग करें।
*ततपश्चात इसकी सूचना लिखित रूप से फेसबुक प्रोफाइल के URL और स्क्रीनशॉट के साथ पुलिस को दे, ताकि आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा सके।*

⚠️ *"Where you're logged in" उपयोग करने की विधि-*

♐ *Settings & Privacy ➖ Settings ➖ Security and Login ➖ Where you're logged in ➖ See all ➖ Log out of all sessions*

🚨🚨 *♻️एक सबसे महत्वपूर्ण बात जिसका हर व्यक्ति को हर समय ध्यान रखना चाहिए♻️*

🎯🎯 *यदि कोई व्यक्ति फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से किसी बीमारी या कोई अन्य बहाना बनाकर पैसे की मांग करें तो पहले उसके मोबाइल पर बात कर लें और कंफर्म कर लें कि पैसा मांगने वाला व्यक्ति आपका मित्र ही है या कोई और है। चाहे वह आपका घनिष्ट मित्र ही क्यों ना हो। और वह चाहे कितना भी कहे कि मैं अस्पताल में है वैगरह-वैगरह वह अभी फोन नही कर सकता। (फ़ोन करके कंफर्म करते समय मैसेंजर पर कालिंग कदापि न करें, नार्मल कॉल का ही प्रयोग करें।)*🎯🙏🙏

♻️ *सामान्यतया लोग अपने फेसबुक प्रोफाइल का पासवर्ड अपना मोबाइल नंबर या अपना जन्मदिन रखते हैं और उसे अपने फेसबुक के एकाउंट के About में पब्लिस करते हैं।* इसी गलती का फायदा हैकर उठाते हुए फेसबुक को आसानी से हैक कर लेते हैं।

🚨अतः सभी से अनुरोध है कि अपने फेसबुक का पासवर्ड मोबाइल नंबर न रखें , जितना हो सके पासवर्ड को मजबूत रखें। पासवर्ड बनाते समय अंग्रेजी वर्ड के साथ-साथ न्यूमेरिक वर्ड और स्पेशल वर्ड का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

⚠️ *"पासवर्ड बदलने की विधि"*

♐ *Settings & Privacy ➖ Settings ➖ Security and Login ➖ Change Password*

♻️अपने फेसबुक एकाउंट पर Two Factor Authentication का उपयोग करें, इसके उपयोग से बिना OTP के फेसबुक लॉगिन नही होगा। यदि कोई भी व्यक्ति आपका Facebook पासवर्ड भी जान जाता है तो फेसबुक एकाउंट को लॉगिन करने के लिए OTP की आवश्यकता होती है जबकि OTP फेसबुक ACCOUNT के उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होता है।

⚠️ *Two factor authentication उपयोग करने की विधि-*

♐ *Setting-Security and Login ➖Use two -Text Messages (SMS) ➖ Continue ➖ Enter Mobile Number ➖ Confirm ➖ Inter your Password ➖ Continue ➖ Get Otp and verify ➖ Done.*

♻️कई बार हैकर द्वारा प्रोफ़ाइल पिक्चर को डाउनलोड करके उसी पिक्चर का उपयोग करते हुए आपके ही नाम से एक फेक प्रोफाइल बना कर आपके फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जाता है और उनसे बीमारी आदि के नाम से पैसा मांगा जाता है। इस परिस्थिति से बचने के लिए अपने फेसबुक एकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर पर Picture Guard का उपयोग करें। इसके उपयोग से फेसबुक के प्रोफाइल पिक्चर या आपके द्वारा किये गए किसी भी पोस्ट की पिक्चर को डाऊनलोड या उसका स्क्रीन शॉट नही लिया जा सकता है। ऐसा करने से कोई व्यक्ति फेक आई0डी0 बनाते समय आपके प्रोफाइल पिक्चर का उपयोग नही कर पायेगा।

⚠️ *Picture Guard उपयोग करने की विधि -*

♐ *Profile - Click on profile photo - Turn On profile picture guard*

09/01/2019
SBI और ICICI समेत इन 6 बैंकों के कार्ड से नहीं होंगे IRCTC पर टिकट बुकनई दिल्ली: आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब एसबीआई और आ...
22/09/2017

SBI और ICICI समेत इन 6 बैंकों के कार्ड से नहीं होंगे IRCTC पर टिकट बुक

नई दिल्ली: आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब एसबीआई और आईसीआईसीआई समेत 6 अन्य बैंकों के कार्ड से टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे. इन बैंकों के कार्ड को आईआरसीटीसी ने बैन कर दिया है. अब केवल इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिए ही आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. बैंकों का आरोप है कि आईआरसीटीसी ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि वह पूरा सुविधा शुल्क खुद रखना चाहती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने बैंकों से मिलने वाले सुविधा शुल्क को उसके साथ बांटने के लिए कहा था, जिस पर बैंकों ने आपत्ति जताई थी. माना जा रहा था कि भारतीय बैंक संगठन, आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे मिलकर इस मसले का हल निकाल लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

कुछ महीनों से एसबीआई और आईसीआईसीआई समेत 6 अन्य बैंकों के कार्ड से टिकट बुकिंग में समस्या आने लगी थी. कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी. अब इसे आईआरसीटीसी के इस नए फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है.

बैंक ने कही ये बात
बैंकों की ओर से इस मसले पर कहा गया कि सामान्य तौर पर जो मर्चेंट होता है वह संबंधित बैंक को पैसा देता है, लेकिन आईआरसीटीसी ने उन्हें कभी भी पैसा नहीं दिया, इस वजह से हम ये राशि ग्राहकों से वसूल रहे हैं. सालों से ये प्रक्रिया ऐसी ही चलती हुई आ रही है.

मर्चेंट जो कार्ड बेस पेमेंट के लिए बैंक की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक चार्ज बैंकों को देना होता है, जो मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट (एमडीआर) के रूप में जाना जाता है. बैंकों ने आईआरसीटीसी की मांग मानने से ये कहते हुए इनकार किया था कि मांग मानना मर्चेंट एक्वाइरिंग बिजनेस के सिद्धांतों का उल्लंघन होगा. वर्तमान में बैंकों को 1000 रुपए तक के कार्ड ट्रांजेक्शन पर 0.25 फीसदी और 1000 से 2000 रुपए के ट्रांजेक्शन पर 0.5 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट वसूलने की अनुमति है. ज्यादा रकम के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी तक एमडीआर लगाया जाता है.

Www.facebook.com/itech.hub

इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो पाएगें कि साल 1998 में सितंबर 4 ही के दिन गूगल की स्थापना हुई थी. आज ही दिन के 73 सा...
04/09/2017

इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो पाएगें कि साल 1998 में सितंबर 4 ही के दिन गूगल की स्थापना हुई थी. आज ही दिन के 73 सालों से समुद्र के तल में पड़े टाइटेनिक जहाज़ की पहली तस्वीरें दुनिया के सामने आईं थीं.
1998 : गूगल की स्थापना:तस्वीर (1)

गूगल का पहला दफ़्तर एक गैरेज में था
साल 1998 में इसी दिन गूगल को कंपनी के तौर पर रजिस्टर कराया गया था. अमरीका के स्टैनफोर्ड विश्व विद्यालय के दो शोध छात्रों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन गूगल के संस्थापक थे.
शुरुआत में कंपनी का ध्येय वाक्य था, "दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और इसे सबके लिए उपयोगी बनाना और सबको उपलब्ध कराना."
एक विश्वविद्यालय के सर्च इंजन से शुरू हो कर आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन चुका है. मई 2011 में गूगल एक अरब यूनीक यूज़र्स वाली साईट बन गई.
गूगल के आलोचक इस पर चीज़ों को छुपाने और बढ़ाने का भी आरोप लगते हैं और इसे दुनिया के लिए एक ख़तरा बताते हैं.
गूगल अब सर्च के अलावा ई मेल सेवा जी मेल, क्लाउड कम्प्यूटिंग, सोशल नेटवर्किंग साईट गूगल प्लस, ऑरकुट और बज़, गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र की तरह के कई उत्पाद देता है.
आज इसका मुख्य पैसा गूगल की भिन्न भिन्न वेब साइटों पर आने वाले विज्ञापनों से आता है.
1985 : डूबे टाइटेनिक की पहली तस्वीरें:तस्वीर (2)

टाइटेनिक जहाज़ की अपनी पहली यात्रा शुरू करते वक़्त खींची गई तस्वीर
क़रीब 73 साल पहले डूबे मशहूर पानी के विशालकाय जहाज़ टाइटेनिक की तस्वीरें पहली बार दुनिया के सामने सितंबर 4 ही के दिन आईं.
टाइटेनिक 1500 लोगों के साथ डूब गया था. यह एक संयुक्त फ़्रान्सीसी अमरीकी अभियान था जिसका संचालन डॉ रॉबर्ट बल्लार्ड ने किया था.
यह जहाज़ समुद्र की सतह से क़रीब 4 किलोमीटर नीचे तल पर पड़ा हुआ था. इसकी तस्वीरें एक मानवरहित पनडुब्बी से ली गईं.
इस जहाज़ हादसे के दौरान जो लोग बच गए थे उनमे से जीवित लोगों ने इस जहाज़ के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध किया.
ईवा हार्ट नामक एक महिला का कहना था, "मुझे लगता है कि यह मेरे पिता और उनके जैसे 1500 लोगों की कब्र है जिसे छेड़ा नहीं जाना चाहिए."

Useful information 😀Like i-tech hub for more tech facts.
02/09/2017

Useful information 😀

Like i-tech hub for more tech facts.

खुशखबरी: रेलयात्रियों को मिलेगी वेटिंग टिकट से मुक्ति, 1 जुलाई से बदलेंगे नियमनई दिल्ली: ट्रेन यात्रा को लेकर रेलवे के न...
28/06/2017

खुशखबरी: रेलयात्रियों को मिलेगी वेटिंग टिकट से मुक्ति, 1 जुलाई से बदलेंगे नियम

नई दिल्ली: ट्रेन यात्रा को लेकर रेलवे के नियमें में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 जुलाई से भारतीय रेलवे अपने नियमों में कई बदलाव करने जा रही है.

ये बदलाव तत्काल टिकट, तत्काल टिकट के समय, वेटिंग टिकट आदि के संबध में हैं.

एक निगाह 1 जुलाई से होने वाले बदलावों पर-

वेटिंग टिकट से मिलेगी मुक्ति

रेलवे ने लोगों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है. 1 जुलाई से आपको वेटिंग लिस्ट का टिकट नहीं मिलेगा.

रेलवे ने फैसला किया है कि अब लोगों को सिर्फ कंफर्म टिकट दिया जाएगा या फिर आरएसी टिकट दिया जाएगा. वेटिंग लिस्ट के टिकट के झंझट से अब मुक्ति मिल जाएगी.

बदलेगा तत्काल टिकट बुकिंग का समय

तत्काल टिकट बुकिंग का समय भी बदलेगा एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है.

1 जुलाई के बाद अगर आप एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो फिर आपको सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच में ही टिकट बुक करना होगा.

वहीं दूसरी ओर स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय पहले जैसा ही यानी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.

तत्काल टिकट कैंसिल पर 50 फीसदी रिफंड मिलेगा

अभी तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है. लेकिन 1 जुलाई से रेलवे के नियमों में बदलाव के बाद तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी का रिफंड मिलेगा.

साथ ही सुविधा ट्रेन के टिकट वापस करने पर पैसेंजर्स को 50 फीसदी भाड़ा वापस मिलेगा. इसके लिए एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए और स्लीपर पर 60 रुपए प्रति पैसेंजर्स की दर से रिफंड चार्ज काटा जाएगा.

जारी होगा कई भाषाओं में टिकट

अभी तक रेलवे की तरफ से सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही टिकट जारी किया जाता है. 1 जुलाई से एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसके तहत रेलवे यात्रियों को सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि अन्य कई भाषाओं में भी टिकट उपलब्ध कराएगा.

*इंटरनेट सर्च में धांधली के आरोप में Google पर 2.7 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना*नई दिल्ली। यूरोपियन यूनियन द्वारा आज यान...
27/06/2017

*इंटरनेट सर्च में धांधली के आरोप में Google पर 2.7 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना*
नई दिल्ली। यूरोपियन यूनियन द्वारा आज यानि मंगलवार को गूगल पर इंटरनेट सर्च को लेकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। EU ने गूगल पर सर्च इंजन का दुरुपयोग कर उसकी नई शॉपिंग सर्विस को फायदा पहुंचाने के आरोप में 1.1 बिलियन यूरोस यानि लगभग 1.2 बिलियन डॉलर या 120 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। समाचारपत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक, यूरोपीय संघ के अधिकारी आगामी हफ्तों में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी को उसके बाजार पर आधिपत्य जमाने का दोषी होने की घोषणा कर सकते हैं।

अन्य कंपनियों ने भी की थी शिकायतें:

telegraph.co.uk के अनुसार- EU गूगल से उसके सर्च इंजन में बदलाव की मांग भी कर सकता है जिससे सर्च रिजल्ट में वह अपनी सर्विस के लिए पक्षपाती न दिखे। इसकी जांच 2010 से शुरू हुई थी। इस मामले ने तब अधिक तूल पकड़ा जब अन्य प्राइज-कंपैरिजन वेबसाइट्स ने शिकायतें करते हुए कहा की गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट से उनकी सेवाएं हटा दी हैं। गूगल का यूरोप में इंटरनेट सर्च पर 90 प्रतिशत का शेयर है। इससे गूगल को यह पावर मिल जाती है की वो जहां चाहे यूजर्स को उस तरफ भेज सकता है। गूगल एक पावरफुल टूल के रूप में सामने आता है, जिसके हाथ में यूजर्स को नेविगेट करने की क्षमता है।

क्या है गूगल का कहना?

गूगल के अनुसार, ऑनलाइन शॉपिंग में कंपनी की एंट्री कंस्यूमर्स और रिटेलर्स दोनों ही के लिए फायदेमंद है। यह बात कहते हुए गूगल ने अपना पक्ष रखा की यह कदम ऑनलाइन शॉपिंग में किसी एकाधिकार के लिए नहीं था। इस के अलावा गूगल, कमीशन के साथ दो अन्य प्रतिस्पर्धिक केस भी लड़ रहा था, जहां कंपनी को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

गूगल ने लगाया गलत तरीके से प्रतिबंध:

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट पर पिछले साल 90 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था, जो गूगल के खरीदारी राजस्व का 30 फीसदी जुर्माना माना गया। गूगल को यह साफ करना होगा की वह भविष्य में अपने खरीदारी व्यवसाय का निर्माण कैसे करना चाहता है और अगर वह ऐसा आयोग द्वारा निर्धारित समय में नहीं कर पाता है तो कंपनी को प्रत्येक दिन के औसत दैनिक कारोबार का 5 फीसदी जुर्माने के रूप में देना होगा। जांच में यह भी सामने आया है कि गूगल ने गलत तरीके से अपनी वेबसाइटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसने इसके सर्च बार और विज्ञापनों का इस्तेमाल किया।
www.facebook.com/itech.hub
.hub

जीमेल विज्ञापनों के लिए अब आपका ईमेल नहीं पढ़ेगी गूगलहयूस्टन: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल अब आपकी ई-मेल सामग्री ...
26/06/2017

जीमेल विज्ञापनों के लिए अब आपका ईमेल नहीं पढ़ेगी गूगल
हयूस्टन: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल अब आपकी ई-मेल सामग्री को स्कैननहीं करेगी. लंबे अरसे से गूगल के इस तरीके की आलोचना हो रही है कि वह विज्ञापन के लिए ई-मेल आंकड़ों का इस्तेमाल करती है. कंपनी ने अब अपने इस तरीके पर रोक लगाने का फैसला किया है.

गूगल ने गत शुक्रवार को ब्लाग पोस्ट में इसकी घोषणा की है. यह इसी साल बाद में लागू होगा.

गूगल ने बयान में कहा, जी सुइट जीमेल का पहले ही विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल नहीं होता है. गूगल ने अब इस प्रक्रिया को अपनी मुफ्त उपभोक्ता जीमेल सेवा के लिए लागू करने का फैसला किया है.

उपभोक्ता जीमेल सामग्री का इस्तेमाल या उसकी स्कैनिंग बाद में किसी चरण में विज्ञापन के लिए नहीं की जाएगी.
.hub

You cannot even take screenshot!
24/06/2017

You cannot even take screenshot!

Did you know?
13/06/2017

Did you know?

Address

Delhi
110017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when i-tech hub posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to i-tech hub:

Share