06/04/2026
माननीय जिलाधिकारी महोदया,
धामपुर के बड़े निजी विद्यालयों में कोरोना काल के बाद से प्रतिवर्ष 10% की मनमानी फीस वृद्धि की जा रही है जबकि पूरे भारतवर्ष में पिछले 5 साल से महंगाई दर 5-6℅ है। प्रतिवर्ष 10% की वृद्धि पूरी तरह अनुचित है और मध्यम वर्गीय लोगो के साथ सरासर अन्याय है। पहले 10% की वृद्धि 2 साल में कई जाती थी परंतु कोरोना के बाद से यह हर साल की जा रही है।
महोदया से निवेदन है कि कृपया इस ओर ध्यान दिया जाए तथा इस मनमानी अनुचित फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाए ।