15/08/2026
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्तशासी संस्था, भारत सरकार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की भावना से ओतप्रोत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ अरविंद च रानडे द्वारा तिरंगा फहराया गया और समस्त साथियों द्वारा राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
निदेशक डॉ अरविंद च रानडे ने रा. न. प्र. परिवार द्वारा राष्ट्र निर्माण में जन-आधारित नवाचारों, जमीनी प्रतिभाओं और किसानों के नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में, रा. न. प्र. के साथियों द्वारा देशभक्ति गीत, और समूह गीत प्रस्तुत किए गए।
स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में हम सभी नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति और विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हैं।
जय हिंद!
80th Independence Day Celebrations at NIF- India
The National Innovation Foundation-India (NIF), Department of Science & Technology, Government of India, celebrated the 80th Independence Day with patriotic spirit and a renewed commitment to innovation and nation-building.
The celebration marked the hoisting of the National Flag by Dr Arvind C. Ranade, Director, NIF, followed by the recitation of the National Anthem, reaffirming the collective commitment to the values of freedom, unity, integrity and inclusive development.
In his speech, Dr. Ranade highlighted the vital contributions of grassroots innovators, farmers, and knowledge-based innovations to strengthening India’s journey towards a self-reliant and developed nation.
On the occasion, patriotic songs and group songs were also presented by the NIF colleagues.
As India celebrates 80 years of independence, let us renew our resolve to contribute to innovation, self-reliance and inclusive growth, and work together towards Viksit Bharat.
Jai Hind!