Instakhabar

Instakhabar Instakhabar.info पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार, राजनीति, खेल, मनोरंजन और तकनीक की सटीक और तेज़ अपडेट्स – हर खबर सबसे पहले।

InstaKhabar एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-विदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और वायरल कंटेंट को तुरंत और प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं और जागरूक पाठकों के लिए बना है जो "तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबर" की मांग रखते हैं।

यहाँ खबरें सिर्फ सूचना नहीं, बल्कि विश्लेषण, ज़िम्मेदारी और गहराई के साथ पेश की जाती हैं। InstaKhabar

खासकर ग्रामीण और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उजागर करता है, जिसे मुख्यधारा की मीडिया अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती है

कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लियाकोलका...
04/09/2026

कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया

कोलकाता के एक निजी मिशनरी स्कूल ने स्टूडेंट के माथे से बार-बार चंदन का तिलक हटाने के आरोप में टीचर को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दखल के बाद हुई। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 4 सितंबर को यह जानकारी दी। मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल में एंट्री से पहले टीचर उसके माथे पर लगा तिलक पोंछ देती थीं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल-कॉलेज में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी पर भी कार्रवाई की मुख्यमंत्री अधिकारी ने पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने का भी ऐलान किया। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों की ‘अपमानजनक टिप्पणियां’ बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को तय आचार संहिता का पालन करना जरूरी है। इस मामले में संबंधित शिक्षिका, छात्र और शिक्षा विभाग के कर्मचारी के नाम सामने नहीं आए हैं। FIR किस थाने में दर्ज हुई और जांच की मौजूदा स्थिति क्या है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… शामली में शिक्षिका पर तिलक-कलावा हटवाने का आरोप: योगा टीचर सस्पेंड उत्तर प्रदेश के शामली में एक स्कूल विवादों में घिर गया। एक मुस्लिम योगा टीचर पर छात्र-छात्राओं के माथे से तिलक हटाने और हाथों में बंधा कलावा (रक्षा सूत्र) काटने का आरोप लगा। इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

कोलकाता के एक निजी मिशनरी स्कूल ने स्टूडेंट के माथे से बार-बार चंदन का तिलक हटाने के आरोप में टीचर को सस्पेंड कर दिय...

शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में 100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलेंगे:मुकाबले से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन सम्मान देगा; वैभव सूर्य...
04/09/2026

शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में 100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलेंगे:मुकाबले से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन सम्मान देगा; वैभव सूर्यवंशी की टीम में शामिल

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा। इस मैच से पहले शनिवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) उन्हें सम्मानित करेगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला है। 36 साल के शमी ईस्ट जोन से खेलेंगे। ईशान किशन टीम के कप्तान हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान हैं। शमी को क्रिकेट बॉल, जर्सी और चांदी की ट्रॉफी दी जाएगी CAB शमी को एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बॉल, कस्टमाइज्ड नंबर-100 जर्सी और चांदी की ट्रॉफी देगा। CAB के कोषाध्यक्ष संजय दास तेज गेंदबाज को सम्मानित करेंगे। संजय दास ने कहा- ‘शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और एक महान खिलाड़ी हैं। यह अहम उपलब्धि हासिल करने पर उनके लिए राज्य संघ की ओर से एक छोटा-सा सम्मान है।’ शमी ने फर्स्ट क्लास में 382 विकेट लिए शमी ने अब तक 99 फर्स्ट-क्लास मैचों में 382 विकेट लिए हैं। ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। पारी में 90 रन देकर 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे। मार्च 2025 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम नहीं है। फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम की योजनाओं का भी हिस्सा नहीं हैं। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा। इस मैच से पहले शनिवार क...

यमन में हूती विद्रोहियों के हमले में 129 की मौत:बाब अल-मंदब पर कब्जे की कोशिश, निपटने को सरकार ने फोर्स भेजीयमन में हूती...
04/09/2026

यमन में हूती विद्रोहियों के हमले में 129 की मौत:बाब अल-मंदब पर कब्जे की कोशिश, निपटने को सरकार ने फोर्स भेजी

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी फोर्स के बीच भीषण लड़ाई में 129 लोगों की मौत हुई है। यह हाल के वर्षों में यमन में हुई सबसे घातक झड़पों में से एक है। हूती विद्रोही लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के करीब अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। लड़ाई गुरुवार को शुरू हुई। हूतियों ने तटीय इलाकों के पास जमीनी हमला करने के साथ रॉकेट और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने लाल सागर के किनारे कई रणनीतिक ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया। इन इलाकों से मोखा बंदरगाह और समुद्री रास्ते पर नजर रखना आसान है। एएफपी के मुताबिक यमनी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उसके 66 जवान मारे गए हैं। वहीं हूती विद्रोहियों से जुड़े सूत्रों ने कम से कम 62 विद्रोहियों के मारे जाने का दावा किया है। एक नागरिक की भी मौत हुई है। इस तरह अलग-अलग पक्षों से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, लड़ाई में मरने वालों की संख्या 120 से ज्यादा हो गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बाब अल-मंदेब इतना अहम क्यों?...

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी फोर्स के बीच भीषण लड़ाई में 129 लोगों की मौत हुई है। यह हाल के वर्षों में यमन में ह.....

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान मे...
04/09/2026

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था

बेंगलुरु की विधानसभा पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोपियों के नाम उत्तराखंड राज्य भाजपा सदस्य और अन्य के रूप में दर्ज हैं। कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की शिकायत के बाद शुक्रवार को विधानसभा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। क्या है पूरा मामला?...

बेंगलुरु की विधानसभा पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोप...

जस्टिस भुयान बोले- प्रदर्शनकारियों पर अफसरों का हमला बेहद दुखद:पुलिस का रवैया बदलना जरूरी; कस्टडी में मौत और फर्जी एनकाउ...
04/09/2026

जस्टिस भुयान बोले- प्रदर्शनकारियों पर अफसरों का हमला बेहद दुखद:पुलिस का रवैया बदलना जरूरी; कस्टडी में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयान ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों से मारपीट के आरोपों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब आईपीएस अधिकारी खुद प्रदर्शनकारियों पर हमला करते दिखाई देते हैं, तो यह बेहद दुखद है। जस्टिस भुयान ने कहा कि पुलिस से जिस निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है, वह कहीं गायब होती दिख रही है। पुलिस को अपना रवैया बदला होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हिरासत में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध हैं। पुलिस की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी जस्टिस भुयान ने कहा कि सड़क पर सीटी और लाठी लेकर खड़ा पुलिसकर्मी आम लोगों के लिए राज्य की शक्ति और अधिकार का प्रतीक होता है। जब किसी नागरिक को लगता है कि उसके साथ गलत हुआ है, तो वह मदद के लिए पुलिस के पास जाता है। इसलिए पुलिस की विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किए और मानवाधिकारों का उल्लंघन किए बिना भी प्रभावी ढंग से काम कर सकती है। इसके लिए उसे संविधान का पालन करते हुए पेशेवर, निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से काम करना होगा। हिरासत में मौत सभ्य समाज का गंभीर अपराध जस्टिस भुयान ने हिरासत में यातना और मौत के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कानून के शासन वाले सभ्य समाज में हिरासत में मौत सबसे गंभीर अपराधों में से एक है। जांच, पूछताछ या किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति के साथ यातना, क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 1997 के डीके बसु बनाम पश्चिम बंगाल मामले का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी नागरिकों के मौलिक अधिकार खत्म नहीं होते। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद किसी नागरिक का जीवन का अधिकार निलंबित हो जाता है?...

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयान ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों से मारपीट के आरो....

हरियाणा के वीर राजा हसन खां बनेंगे राष्ट्रीय हीरो:500वें बलिदान वर्ष पर देशभर में आयोजित होंगे राष्ट्र प्रथम संवादराजा ह...
03/09/2026

हरियाणा के वीर राजा हसन खां बनेंगे राष्ट्रीय हीरो:500वें बलिदान वर्ष पर देशभर में आयोजित होंगे राष्ट्र प्रथम संवाद

राजा हसन खां मेवाती के 500वें बलिदान वर्ष पर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 6 सितंबर से दिसंबर तक 15 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘राष्ट्र प्रथम संवाद’ नाम की इस श्रृंखला में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत कई जगहों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें इतिहासकार, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होंगे। ‘वंदे सरदार एकता पदयात्रा आयोजन समिति’ ने इन कार्यक्रमों की योजना तैयार की है। अभियान के जरिए राजा हसन खां मेवाती के जीवन, राष्ट्रनिष्ठा और बलिदान की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। फरीदाबाद से शुरू होगी संवाद श्रृंखला ‘राष्ट्र प्रथम संवाद’ की शुरुआत 6 सितंबर को जे.सी....

राजा हसन खां मेवाती के 500वें बलिदान वर्ष पर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 6 सितंबर से दिसंबर तक 15 कार्यक्रम आयोज....

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा को राहुल गांधी का समर्थन:कहा- आरोपी बचाए जा रहे; पीड़ित ने राहुल से मदद मांगी, पिता ...
03/09/2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा को राहुल गांधी का समर्थन:कहा- आरोपी बचाए जा रहे; पीड़ित ने राहुल से मदद मांगी, पिता पर हमला हुआ था

जुलाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद ने अपने पिता पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुरुवार को राहुल गांधी से मदद मांगी थी। निशु की अपील के 3 घंटे बाद राहुल ने उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं। निशु ने गुरुवार की दोपहर 4.30 बजे आरोपी और खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो शेयर किया था। निशु ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उसके पिता पर हमला करने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। निशु ने आरोपी का वीडियो जारी कर राहुल से मदद मांगी निशु ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहता है कि उसने छात्रा के पिता संजय का सिर फोड़ दिया और उनके सिर पर 60 टांके लगाने पड़े थे। वह दावा करता है कि इस अपराध में धारा 307 लगती है लेकिन दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से वह जेल जाने से बच गया। उसने कहा कि संजय की बेटी थाने के बाहर न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कह रही थी, लेकिन उसे जेल नहीं भेजा गया और वह पूरी रात बाहर घूमता रहा। इसके बाद वीडियो में निशु कहती है कि आरोपी खुद कबूल करता है कि उसने हमला किया। हमने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस मेडिकल के नाम पर घुमा रही है। अब मुझे राहुल गांधी जी से उम्मीद है कि वो न्याय दिला सकते हैं। जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वो खुलेआम कैसे घूम सकते हैं। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए। खासकर ऐसे लोग अपनी गलती गर्व से लोगों को बता रहे हैं। राहुल ने छात्रा का वीडियो शेयर कर समर्थन दिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर निशु को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निशु अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्रों के साथ हिंसा हो रही है, दूसरी तरफ निशु के पिता पर हमले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से पूछा कि ऐसे अपराधी को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। राहुल ने कहा कि न्याय मिलने तक वे निशु के साथ खड़े रहेंगे। राहुल के समर्थन पर निशु बोली- अब न्याय मिलने की उम्मीद है राहुल गांधी के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि राहुल जैसे बड़े नेता का साथ मिलने से भरोसा बढ़ा है और उसे उम्मीद है कि स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजा जाएगा। निशु ने राहुल गांधी से मदद की अपील करते हुए कहा कि वह यह लड़ाई जारी रखेगी और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी। जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की 2 प्रेस कॉन्फ्रेंस 1....

जुलाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद ने अपने पिता पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के ल....

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया:सरकार ने संसद में कहा- दौरा इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करता...
03/09/2026

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया:सरकार ने संसद में कहा- दौरा इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करता है; पहले उठे थे सवाल

100 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का ब्रिटेन पहुंचने पर स्वागत किया। वे तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को लंदन पहुंचे हैं। भागवत का दौरा संगठन की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियानों का हिस्सा है। इस दौरे के तहत वे अमेरिका और कनाडा भी जा चुके हैं। ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस ने गुरुवार को संसद में लिखित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भागवत की यात्रा देश के इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करती है। दरअसल, ब्रिटिश-भारतीय सांसद नादिया व्हिटोम ने पिछले हफ्ते संसद में सवाल पूछा था कि कि क्या इस दौरे की पूरी समीक्षा नियमों के तहत की गई है मंत्री ने कहा- सभी लोगों को इमिग्रेशन नियम पूरे करने होंगे...

100 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का ब्रिटेन पहुंचने पर स्वागत कि...

भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे:छात्रावासों को ‘लक्ष्मण मानकर संगठन’ को सौंपने का किया विरोध, मांगा मंत्री...
02/09/2026

भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे:छात्रावासों को ‘लक्ष्मण मानकर संगठन’ को सौंपने का किया विरोध, मांगा मंत्री का इस्तीफा

महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी विकास विभाग में भ्रष्ट, अव्यवस्थित कामकाज, आश्रमशालाओं और छात्रावासों में छात्रों की लगातार हो रही मौतों को नजरंदाज करने वाली सरकार के विरोध में मंगलवार को राज्य भर के आदिवासी छात्रों ने आंदोलन किया। मंत्री अशोक उइके के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर हजारों छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय और आदिवासी विकास भवन तक मार्च निकाला। मांगें पूरी होने तक पीछे न हटने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सरकार की चुप्पी का विरोध किया। 2 साल में 584 छात्रों की मौत हुई है राज्य की आश्रमशालाओं में दो वर्षों के भीतर विभिन्न कारणों से लगभग 584 छात्रों की मृत्यु हुई है। छात्रों ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके इस्तीफा की मांग की। इस मांग के साथ-साथ अन्य विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने 18 अगस्त से नासिक के हुतात्मा अनंत कान्हेरे मैदान में आंदोलन शुरू किया है। आमरण अनशन कर रहे तीन छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आंदोलन के दौरान छात्रों ने दो बार आदिवासी विकास भवन तक मोर्चा निकाला, फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदा किया। इसी वजह से मंगलवार को 'सकल आदिवासी विद्यार्थी कृति समिति' की ओर से विशाल 'उलगुलान मोर्चा' निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, नेता विजय वडेट्टीवार, डॉ....

महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी विकास विभाग में भ्रष्ट, अव्यवस्थित कामकाज, आश्रमशालाओं और छात्रावासों में छात्र....

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया:लिटन दास कप्तान, हृदोय उप-कप्तान होंगे; शांतो और महमूद की टीम में वापस...
02/09/2026

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया:लिटन दास कप्तान, हृदोय उप-कप्तान होंगे; शांतो और महमूद की टीम में वापसी

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास टीम के कप्तान होंगे, जबिक तौहीद हृदोय को उप-कप्तानी सौंपी गई है। नजमुल हुसैन शांतो और हसन महमूद की टीम में वापसी हुई है। वहीं नुरुल हसन और अब्दुल गफ्फार सकलैन को बाहर कर दिया गया है। नाहिद राणा साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं, इसलिए उनका नाम टीम में नहीं है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपना पहला मैच 28 सितंबर को ग्रुप बी की विजेता टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में खेलेगा। एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होंगे। शांतो ने पिछले साल मई में आखिरी टी-20 मैच खेला शांतो ने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच पिछले साल मई में UAE के खिलाफ खेला था। वह लगातार 19 पारियों में अर्धशतक नहीं लगा सके थे, जिसके बाद उनको कप्तानी से हटा दिया गया था। लिटन दास नए कप्तान बने थे। हाल ही में शांतो ने बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक पहली टेस्ट जीत दिलाई थी। उन्होंने डार्विन में खेले गए इस मैच में अर्धशतक लगाया था। शांतो ने पिछले साल BPL में 355 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक और एक शतक शामिल था। महमूद ने पाकिस्तान दौरे में लिए थे 3 विकेट हसन महमूद ने पिछले साल पाकिस्तान दौरे में अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने वहां तीन मैचों में तीन विकेट लिए थे और 11.30 की इकोनॉमी से रन दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी टेस्ट मैच में महमूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने पिछले साल BPL में 24.67 की औसत से 10 विकेट लिए थे। बांग्लादेश की टीम लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, मोसादेक हुसैन, यासिर अली, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और हसन महमूद। 2023 एशियन गेम्स में बांग्लादेश ने जीता था कांस्य बांग्लादेश ने 2023 में हुए पिछले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। भारत ने गोल्ड मेडल, जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल मिला था। 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। 6 टीमें प्रीलिमिनरी राउंड खेलेगी प्रीलिमिनरी राउंड की 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। अफगानिस्तान, नेपाल और जापान ग्रुप-A में हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया और ओमान ग्रुप-B में शामिल हैं। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास टीम के कप्तान होंगे, जबिक तौहीद हृदोय को उप-क.....

Address

Barhi
Jamshedpur
825405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Instakhabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Instakhabar:

Shortcuts

Share