Madhu Brothers- a shop for generations

Madhu Brothers- a shop for generations Madhubrothers is one of oldest establishment for electronics known for product selection, clean deal

आदरणीय महानुभाव,
हम, मधु ब्रदर्स परिवार, विगत 47 वर्षों मं् हमनें अपनी हरसंभव कोशिश की है की हम नए से नए उत्पाद, उन्दा सर्विस सुविधा, बेहतरीन समझाइश एवम् राय उचित व् कम से कम कीमत पर अपनी व्यापारिक और व्यवहारिक बुद्धि से आप सब के लिए पेश करें और यही कोशिश सदैव करते रहेगें।
आप सब का दिल से कोटि कोटि धन्यवाद् व् आभार उस अपार स्नेह, विश्वास एवम् अपनेपन के लिए जो आपने हम पर

दिखाया है जिस के कारण ही हम 75000 से भी ज्यादा घरों व् परिवारों में अपने उत्पाद पहुंचा पाऐ।
इन सब की सम्पूर्ण रेंज आकर्षक कीमतों एवम् पूरे सर्विस सपोर्ट के साथ, एक्सचेंज व् फाइनेंस सुविधा सहित आप शोरूम पर पायेंगे। इनकें साथ आप पाएंगे सभी प्रमुख कंपनियों के एलईडी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, ग्रीज़र, आटा चक्की, होम थिएटरस् एवम् छोटे एप्लायंसेज जैसे मिक्सर, टोस्टर, केतली, प्रेस, ब्लेंडर आदि।
हमारे नए सेक्शन में आपको मिलेगी मोबाइल्स व् एक्सेसरीज, बैंक नोट एवं जाली नोट गिनने व् चेक करने की मशीनें, नंबर लॉक वाली तिजोरियां, एलईडी लाइटों एवम् पॉवर सेवर्स की अद्वितीय रेंज।
अंत से आप सब से नम्र निवेदन है की जैसा प्रेम व् सम्मान इतने वर्षों से आपने हम पर बरसाया है भविष्य में भी बरसाते रहे और हम आप को यह विश्वास दिलाते है व् करबद्ध प्रण लेते हैं की आपके स्नेह, विश्वास और अपनेपन पर पूर्णत: खरे उतरेंगे।
मधु ब्रदर्स - एक परंपरा स्नेह, विश्वास व् अपनेपन की,

भवदीय,
मधुकर गुप्ता
अक्षत गुप्ता.

01/04/2026

🛍️
💥 Special video of Madhu Brothers showroom promoting summer offers on Coolers n Air Conditioners by Mrunal Thakur✨
Mauka hai bada - miss mat kariye! 💥

धनतेरस, जिसे 'धनत्रयोदशी' भी कहा जाता है, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का पहला दिन है।कालांतर में समुद्र मंथन के दौरान देवी ...
18/10/2025

धनतेरस, जिसे 'धनत्रयोदशी' भी कहा जाता है, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का पहला दिन है।
कालांतर में समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए, धन और समृद्धि के लिए इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है।
देवताओं के वैद्य व आयुर्वेद के जनक, भगवान धन्वंतरि भी अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए, इस दिन अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए उनकी भी पूजा की जाती है।
धन के देवता कुबेर की पूजा भी इस दिन की जाती है, ताकि घर में धन और समृद्धि बनी रहे। मृत्यु के देवता यमराज को दीपदान करने की भी परंपरा है, ऐसा करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।
इस दिन सोना, चांदी , पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समृद्धि का प्रतीक है।
आपको व परिवार को धनत्रयोदशी पर्व की अनंत शुभकामनाएं, हमारे प्रतिष्ठान मधु ब्रदर्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स पर विशेष ऑफर्स के लिए आपका स्वागत है।

दीवाली का त्योहार देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर...
14/10/2025

दीवाली का त्योहार देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना-चांदी आदि चीजों को खरीदने का खास महत्व है। दीवाली और धनतेरस से पहले खरीदारी के लिए इस बार दो दिनी पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर को सुबह 11:54 बजे शुरू होकर 15 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे समाप्त होगा।
मंगल पुष्य योग बनने से धन में वृद्धि होती है और बुध पुष्य से कामों में सफतला मिलती है।
पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है क्योंकि यह स्थाई रहता है और मान्यता है कि इसमें की गई वस्तु लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती रहती है।
आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं एवम स्वागत है हमारे प्रतिष्ठान मधु ब्रदर्स पर ।
🌸🙏

16/08/2025

ध्वजारोहण कार्यक्रम जेलरोड स्पर्स व एप्लायंसेज व्यापारी एसोसिएशन

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳आज हम सभी भारतीय आज़ादी के 78 साल पूरे होने व स्वतंत्रता के 79वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मना रहे हैं।इस द...
16/08/2025

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
आज हम सभी भारतीय आज़ादी के 78 साल पूरे होने व स्वतंत्रता के 79वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मना रहे हैं।
इस दिन हम दशकों के साहस, एकता और विकास को याद करते हैं।
15 अगस्त 1947 में वर्षों के कठिन संघर्षों और बलिदानों के बाद, भारत ब्रिटिश शासन से आज़ाद हुआ था।
2047 में भारत राष्ट्र को आज़ादी की 100 वर्ष पूरे होने तक विकसित भारत बनाने के स्वपन को साकार करने की दिशा में देश बड़ी प्रगति कर रहा है, इसलिए इस वर्ष के समारोह का विषय *"नया भारत"* है जो इस 79वें स्वतंत्रता दिवस को और विशेष बनाता है।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं।
हमारी स्वतंत्रता अखंड रहे।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। नंदलाल, मुरली मनोहर केशव के जन्मोत्सव  #जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! इस ...
16/08/2025

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। नंदलाल, मुरली मनोहर केशव के जन्मोत्सव #जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष दिन पर, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में आनंद, प्रेम और खुशहाली का वास हो। नमो विश्वस्वरूपाय विश्वस्थित्यन्तहेतवे।
जय श्री कृष्णा
🦚🌳🙏

22/03/2025

केवल सरकार को ही नहीं,आम जन भी इस बात पर गंभीरता से विचार करे।एवं अपने रहवास के निकट की दुकान पर जाकर खरीदी करे ।निश्चित रूप से,किसी अपने वाले का ही भला होगा।

07/03/2025

मधु ब्रदर्स के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए कुछ मूल्यवान सुझाव दिए गए हैं जो आपको एक अच्छा रूम एयर कूलर चुनने में मदद करेंगे:

ठंडक क्षमता
1. *कमरे का आकार*: अपने कमरे के वर्ग फुटेज के अनुसार एक कूलर चुनें।
2. *ठंडक क्षमता*: बड़े कमरों या गर्म जलवायु के लिए अधिक ठंडक क्षमता वाले कूलर का चयन करें।

हवा का प्रवाह और circulation
1. *हवा का प्रवाह*: बेहतर circulation के लिए उच्च हवा का प्रवाह दर वाले कूलर का चयन करें।
2. *पंखे की गति*: Adjustable पंखे की गति से आप हवा के प्रवाह को अपनी पसंद के अनुसार संचालित कर सकते हैं, यहां स्मरण रहे कि कूलर जितना धीमा चलेगा उतनी ज्यादा ठंडक करेगा, क्योंकि हवा पैड पर रुकती हुई आएगी तो ही ठंडी होगी, फर्राटे से आती हवा ठंडक नही करेगी ।

पानी की टंकी और आर्द्रता(Humidify)
1. *पानी की टंकी क्षमता*: कम रिफिल के लिए अधिक पानी की टंकी क्षमता वाले कूलर का चयन करें।
2. *आर्द्रता नियंत्रण*: आर्द्रता (Humidity) स्तर को नियंत्रित करने के लिए एक कूलर का चयन करें जिसमें Humidity Controller हो।

ऊर्जा दक्षता और शोर
1. *ऊर्जा दक्षता*: बिजली के बिलों को बचाने के लिए उच्च ऊर्जा दक्षता अनुपात (Power saver) वाले कूलर का चयन करें।
2. *शोर स्तर*: शांत संचालन के लिए कम डेसिबल रेटिंग (dBA) कम आवाज़ वाले कूलर का चयन करें।
3. बड़े पैड क्षेत्र वाले कूलर का चयन करें क्योंकि वाष्पीकरण (Evapouration) के सिद्धांत अनुसार जितना पानी भाप बनकर उड़ेगा उतनी ठंडक होगी, इसीलिए बड़े व ज्यादा पैड वाले कूलर ही शेयस्कर हैं।

ब्रांड, वारंटी, और रखरखाव
1. *प्रतिष्ठित ब्रांड*: एक अच्छी ग्राहक समीक्षा वाले एक प्रतिष्ठित ब्रांड का चयन करें।
2. *वारंटी*: एक व्यापक वारंटी का चयन करें जो भागों और श्रम को कवर करता है।
3. *रखरखाव*: एक कूलर का चयन करें जिसमें आसानी से साफ किए जाने वाले फिल्टर और एक सरल रखरखाव दिनचर्या हो।

बजट और मूल्य
1. *बजट निर्धारित करें*: तय करें कि आप एक कूलर पर कितना खर्च करने को तैयार हैं।
2. *मूल्यों की तुलना करें*: विभिन्न मॉडलों का शोध करें और मूल्यों की तुलना करें ताकि आप सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त कर सकें।

इन कारकों पर विचार करके, आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक उपयुक्त रूम एयर कूलर चुन सकते हैं जो आपको प्रभावी ठंडक और आराम प्रदान करेगा।
अक्षत गुप्ता
मधु ब्रदर्स
इंदौर.

24/10/2024

स्वागत है

✨✨✨ रावण का हर साल दहन करते हैं, क्यों न इस बार अपने अंदर की बुराई का भी दहन करें।असत्य पर सत्य की विजय के पर्व पर हमेशा...
12/10/2024

✨✨✨ रावण का हर साल दहन करते हैं, क्यों न इस बार अपने अंदर की बुराई का भी दहन करें।
असत्य पर सत्य की विजय के पर्व पर हमेशा सत्य का पालन करके का संकल्प करें।
सच्चाई की जीत हो व बुराई का अंत हो,दशहरे का पर्व हमें यही सिखाता है।
यह दशहरा आपके जीवन में सुख, शांति और विजय लाये ऐसी ही शुभेच्छा है।✨✨✨

Address

149, Devi Ahilya Marg, Jail Road
Indore
452003

Opening Hours

Monday 10:30am - 9pm
Tuesday 10:30am - 9pm
Wednesday 10:30am - 9pm
Thursday 10:30am - 9pm
Friday 10:30am - 9pm
Saturday 10:30am - 9pm

Telephone

+919893333258

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhu Brothers- a shop for generations posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Madhu Brothers- a shop for generations:

Share