Marudhar Media

Marudhar Media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Marudhar Media, Information Technology Company, ahore, Jalor.

Marudhar Media
राजस्थानी लोकल न्यूज
आपके आस पास घटित होने वाली घटनाओं से अवगत करवाना
गांव और जनता की आवाज बड़े स्तर तक पहुंचाना
बच्चो की पढ़ाई के लिए जागरूक करना
जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य है
[email protected]
contact number
9119264027

17/05/2026

आहोर में विश्नोई नर्सिंग होम के सामने सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार Max गाड़ी चालक खेताराम पुत्र कन्हैया लाल गुड़ा बालोतान से आहोर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल भरवाकर मुख्य मार्ग पर आई बाइक गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में अर्जुन सिंह पुत्र वैर सिंह घायल हो गए, जिनके पैर में फैक्चर बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

17/05/2026

नोसरा पंचायत में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोसरा के सामने बना कूड़ादान पूरी तरह भर चुका है और कचरा सड़क तक फैल गया है। आम चौहटे में गंदा पानी जमा है, टूटी नालियों का पानी रास्तों में बह रहा है और सामुदायिक शौचालय भी बदबू और कचरे से भरा पड़ा है। ग्रामीणों ने जल्द सफाई और कार्रवाई की मांग की है।

16/05/2026

1965 में जब देश कठिन दौर से गुजर रहा था, तब लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से आत्मनिर्भर बनने और जरूरत पड़ने पर त्याग करने की अपील की थी।
आज एक बार फिर देशहित और आर्थिक मजबूती को लेकर नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल, सोना और अनावश्यक खर्चों को लेकर जागरूक रहने की बात कही जा रही है।
देशहित में लिया गया छोटा फैसला भी बड़ा बदलाव ला सकता है।
जब देश के नागरिक एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाते हैं, तब राष्ट्र और अधिक मजबूत बनता है।

16/05/2026

रात को 8 बजे पहुंचे युवा नेता अमर सिंह पोसाना दादाल धरने पर
यह एक जमीनी विवाद है पूरी जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखे

15/05/2026

तड़वा गांव में आग की दर्दनाक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गरीब परिवार का पूरा आशियाना जलकर राख हो गया, लेकिन दो दिन बाद भी कोई बड़ा अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे युवा नेता Amar Singh Posana, जिन्होंने परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जब भी किसी जरूरतमंद पर संकट आता है, सबसे पहले मदद के लिए अगर कोई पहुंचता है तो वो नाम है Amar Singh Posana

12/05/2026

भाद्राजून क्षेत्र के नोसरा के समीप वारनी गांव में विद्युत पोल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गांव में दमकल वाहन की सुविधा नहीं होने और पास की पानी की टंकी में पानी नहीं आने के कारण स्थिति गंभीर बन गई। ऐसे में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी के टैंकर से आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरा गांव इसकी चपेट में आ सकता था।

12/05/2026

आहोर धान मंडी पहुंचे विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, किसानों की सुनी समस्याएं
आहोर धान मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी और समय पर चने की तुलाई नहीं होने से नाराज किसानों ने विरोध जताया। किसानों की शिकायत पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और तेज धूप में खड़े रहकर किसानों की समस्याएं सुनी।
किसानों ने मंडी में बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी और तुलाई में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। इस पर विधायक ने मंडी परिसर में विधायक फंड से एक शेड और पीने के पानी के लिए प्याऊ बनवाने का वादा किया।
साथ ही विधायक ने अधिकारियों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि आज रात तक सभी किसानों के चने की तुलाई पूरी करवा दी जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद किसानों ने राहत महसूस की।

12/05/2026

आहोर धान मंडी में मूलभूत सुविधा जैसे बैठने के लिए शेड ओर पीने के पानी की व्यवस्था ओर टोकन सिस्टम में पारदर्शिता नहीं होने पर ओर 6 दिन बाद भी किसानों का नंबर नहीं आने पर नाराज किसानों ने किया विरोध

11/05/2026

आहोर धान मंडी में किसानों का फूटा गुस्सा 🚜
लगातार 6 दिनों तक चने की तुलाई नहीं होने, बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज़ किसानों ने मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे आहोर विधायक Chhagan Singh Rajpurohit ने किसानों की समस्याएं सुनीं और मंडी में शेड व प्याऊ बनवाने का वादा किया। साथ ही 12 मई 2026 तक सभी किसानों का चना तौलने का आश्वासन भी दिया।

09/05/2026

आहोर क्षेत्र के वेडिया गांव में बजरी से भरे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक भैंस घायल हो गई। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। लगातार दौड़ रहे ओवरलोड बजरी वाहनों से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Address

Ahore
Jalor
307029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marudhar Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share