18/07/2026
हमे गर्व है रुकसाना पर।🙏🏻😎
इस लड़की का नाम Rukhsana Kausar है इसकी उम्र 20 साल है ये कश्मीर के एक गांव के साधारण किसान की बेटी है...
इस लड़की ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. लेकिन एक रात उसने जो किया, वह इतिहास बन गया...
दरअसल Pakistan समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन हथियारबंद आतंकवादी उसके घर में घुस आए. उनका मकसद था रुखसाना को जबरन अपने साथ उठा ले जाना...
लेकिन जब रुकसाना के पिता ने विरोध किया तो आतंकियों ने पिता, मां और भाई को बंदूकों के कुंदों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया...
रुखसाना एक चारपाई के नीचे छिप कर यह सब देख कर सिसकियां भर रही थी,अपने परिवार की चीखें सुन रही थी...
लेकिन उसने धीरे धीरे हिम्मत बढ़ाई और डर के आगे झुकने के बजाय लड़ने का फैसला किया......
फिर वह अचानक से कमरे में रखी एक कुल्हाड़ी उठाकर बाहर निकली और आतंकियों के कमांडर के सिर पर वार कर दिया. कमांडर लड़खड़ा गया. रुखसाना ने फिर उसी की राइफल छीन ली और उसे ढेर कर दिया...
फिर उसने दूसरी बंदूक अपने भाई की ओर फेंकी. दोनों भाई-बहन ने मिलकर बाकी दो आतंकियों पर फायरिंग कर दी, तो आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले...
बाद में पता चला कि जिस आतंकी को रुखसाना ने मार गिराया, उसका नाम अबू ओसामा था. जो लश्कर-ए-तैयबा का एक कुख्यात कमांडर, जिसकी तलाश सुरक्षा एजेंसियां वर्षों से कर रही थीं...
जिस लड़की ने कभी जिंदगी में बंदूक तक नहीं पकड़ी थी, उसने अपनी बहादुरी से एक कुख्यात आतंकी को खत्म कर दिया और अपने पूरे परिवार की जान भी बचा ली...
देश ने रुकसाना की वीरता को सलाम किया और उसे भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया. उसके बाद में रुखसाना खुद पुलिस बल में शामिल हो गई...
वक़्त का इंसाफ़ देखिए आतंकी उसे उसके घर से उठाकर ले जाने आए थे… लेकिन उस रात घर वापस न लौटने वाला उनका कमांडर था...!!
🇮🇳 सलाम है देश की इस बहादुर बेटी को ❤️🙏🙏