13/08/2025
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव (प्रशासन) पद पर एक बार फिर से बीजेपी के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जीत हासिल की है. उन्होंने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद संजीव बालियान को 102 वोटों से मात दी है. राजीव प्रताप रूडी पिछले 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव (प्रशासन) के पद पर काबिज हैं.