11/01/2020
दरगाह हज़रत सय्यद शेर आली आगा रह.अ. ट्रस्ट की जानिब से इस्तकबाल का प्रोग्राम रखा गया जिसमें दरगाह ट्रस्ट की तरफ से सेंट्रल वक्फ काउंसिल, भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के माननीय सदस्यगण जनाब मोहम्मद हारून साहब, जनाब हनीफ आली साहब, जनाब वसीम राहत अली खान साहब, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन आली जनाब सलाम रिज़वी साहब, छ ग वक्फ बोर्ड के माननीय सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब सय्यद फैसल रिज़वी साहब, रायपुर नगर निगम के नवनियुक्त महापौर जनाब एजाज़ ढेबर साहब, रायपुर शहर के विभिन्न वार्ड के नवनियुक्त पार्षद जिसमें जनाब कामरान अंसारी साहब, जनाब अनवर साहब, जनाब समीर अख्तर साहब के साथ जकात फाउंडेशन के जनाब मो ताहिर साहब व अन्य समाजों के बुद्धिजीवी गणमान्य का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर दरगाह ट्रस्ट के तमाम ओहदेदार, मस्जिदों के इमाम हजरात, मदरसों के ओलेमा इकराम के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
(मोहम्मद नईम अशरफ़ी चेयरमैन दरगाह हज़रत सय्यद शेर आली आगा रह.अ. ट्रस्ट )