CSC Gharu help

CSC Gharu help Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CSC Gharu help, Information Technology Company, voo dhudianwali, Sirsa.

Good morning 🌞
13/09/2026

Good morning 🌞

सभी प्रकार की पेंशन खाते में आ चुकी है   Sunil Dutt Gharu
12/09/2026

सभी प्रकार की पेंशन खाते में आ चुकी है Sunil Dutt Gharu

12/09/2026

⚡ हरियाणा में घर बैठे बिजली बिल डाउनलोड करें! 🏠📄
अब बिजली बिल लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं। मोबाइल से कुछ आसान स्टेप्स में अपना बिजली बिल डाउनलोड करें।
👉 पूरी जानकारी वीडियो में देखें और पोस्ट को Share जरूर करें।

12/09/2026
12/09/2026

📢📢📢जिसने भी वोट बनवाने है, वो निम्नलिखित कागजात साथ लेकर आए।

1.आवेदक का एक फोटो

2.जन्म प्रमाण पत्र/10वी/12वी मार्कशीट या स्कूल से प्रमाणित जन्म तिथि

3.आधार कार्ड

4.घर में किसी भी सदस्य की पहले से बनी वोटर कार्ड की फोटो प्रति

5 2002 की वोटर लिस्ट की फोटो प्रति जिसमें आवेदक के माता पिता या दादा दादी का नाम हो।

6. यदि जिसका पहले कही वोट बना है तो वहां के बीएलओ से अपना वोट कटवा के रशीद साथ लेकर आनी है।

7. जिसका वोट बनाना है वह उपरोक्त सभी कागजात की एक एक फोटो प्रति की कॉपी लेकर आयेंगे।

8.👉आवेदक को स्वयं आना पड़ेगा।🎷🎷🎷🎷🎷✍️✍️✍️✍️

12/09/2026

📢📢📢📢📢📢हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का आज का नया नोटिस है - *10-09-2026* का। ये सर्टिफिकेट में नाम / जन्म तिथि / शुद्धि करवाने की फीस के बारे में है।

# # # इसका सीधा मतलब समझो:

अब बोर्ड ने जुर्माना (Late Fee) लगा दिया है। आपका सर्टिफिकेट जितना पुराना होगा, उतनी ज्यादा फीस लगेगी।
आपका सर्टिफिकेट कितना पुराना है आपको कितना जुर्माना देना होगा
**03 से 06 साल पुराना** **0 रु जुर्माना** + शुद्धि फीस
**06 से 09 साल पुराना** **3000 रु** + शुद्धि फीस
**09 से 12 साल पुराना** **6000 रु** + शुद्धि फीस
**12 से 15 साल पुराना** **9000 रु** + शुद्धि फीस
**15 साल से ज्यादा पुराना** **10000 रु** + शुद्धि फीस
शुद्धि फीस अलग से लगेगी।

# # # 2 जरूरी नोट:
📢📢📢📢
*1. By Hand लेना है तो:* अगर आप ठीक हुआ सर्टिफिकेट हाथों-हाथ लेना चाहते हैं तो 500 रु extra देना होगा।

*2. अगर आप नौकरी में हैं तो:* अगर आप सरकारी नौकरी में हैं और नाम या जन्म तिथि ठीक करवाते हैं, तो आपको प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से शपथ-पत्र देना होगा कि आप इस बदलाव से नौकरी में कोई लाभ नहीं लेंगे।

*3. जुर्माना कब से गिना जाएगा:* जिस दिन पहली बार आपका Original सर्टिफिकेट जारी हुआ था, उसी दिन से आपका जुर्माना गिना जाएगा।

*मतलब:* अब अगर किसी का 2010 का 10वीं का सर्टिफिकेट है और अब 2026 में वो नाम ठीक करवाएगा (16 साल बाद), तो उसे 10,000 + शुद्धि फीस देनी पड़ेगी। ☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️

12/09/2026

परिवार पहचान पत्र में नयी अपडेट कर सकते हैं बिजली बिल अकाउंट में अपडेशन #परिवारपहचानपत्र #बिजलीबिल #अकाउंटअपडेट #अपडेशन #हरियाणा #सरकारीसेवा #नईअपडेट #जरूरीजानकारी

11/09/2026

📢📢📢 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित की लाभ राशि 🎷🎷

डीबीटी के जरिए मुख्यमंत्री ने लाभ राशि लाभार्थियों के खातों में डाली

आज विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि की जा रही है डायरेक्ट बेनिफिट द्वारा हस्तांतरित

*चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन*

आज विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि डाली गई

इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल- मुख्यमंत्री

हमने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए प्रोएक्टिव मॉडल को अपनाया

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है यह भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक

आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त की जारी- मुख्यमंत्री

इस योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई

इसे मिलाकर अब तक 11 किस्तों में 2254 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी- मुख्यमंत्री

दयालु योजना के तहत 4 हजार 520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि की प्रदान

इनमें दयालु योजना- 2 के 70 परिवार भी शामिल- मुख्यमंत्री

आज जारी की गई राशि को मिलाकर 3320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी

मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड रुपए किए जारी

यह पहले प्रोत्साहन राशि ई कुबेर के माध्यम से की गई जारी

प्रोत्साहन राशि का 50% सात कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से किया जाएगा जारी

शेष 50% पात्र प्रोत्साहन राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर की जाएगी जारी- मुख्यमंत्री

HEEP के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड रुपए की राशि की गई जारी

LWR के तहत चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये जबकि हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड रुपए की राशि की गई जारी

प्लग एंड प्ले योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड रुपए और आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के तहत 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड रुपए किए प्रदान

पदमा के तहत दो लाभार्थियों को 20.54 करोड रुपए जबकि MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर के विकास के लिए 2.11 करोड रुपए की राशि की गई जारी

भावांतर भरपाई योजना के तहत 6177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपए की भावांतर राशि की जारी- मुख्यमंत्री

यह राशि आलू, फूलगोभी और शहद के किसानों के लिए की गई जारी- मुख्यमंत्री

इसमें आलू की फसल के लिए 6 हजार 12 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपए शामिल

फूल गोभी के लिए 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपए किए जारी

शहद के लिए 66 किसानों को एक करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपए की राशि शामिल- मुख्यमंत्री

आलू की राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी

फूल गोभी की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों को की गई जारी

शहद की राशि अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर के मधुमक्खी पालकों को की गई जारी

आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 45 हजार 764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी- मुख्यमंत्री

हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख बहनों के बैंक खातों में जुलाई माह की 19 करोड़ 68 लाख रुपए की सब्सिडी डाली

इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपए में मिल रहा है गैस का सिलेंडर- मुख्यमंत्री

आज की राशि मिलाकर कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपए की राशि की जा चुकी है #फेसबुक #ग्रामीण

10/09/2026

📢 दाखिला नोटिस | हरियाणा ITI प्रवेश 2026-27

हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए SCVT के तहत खाली सीटों पर “ऑन द स्पॉट” दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 19 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक संबंधित ITI संस्थान में अपना मेरिट कार्ड जमा करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी।

नए ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट:
www.admissions.itiharyana.gov.in

🔹 दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा।
🔹 इस प्रक्रिया में कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।
🔹 संस्थानवार खाली सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।
🔹 पहले NCVT में लिया गया दाखिला रद्द नहीं किया जाएगा।
🔹 सत्र 2026-27 के दाखिले से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित ITI संस्थान से संपर्क करें।

03/01/2026

180000 आए आए वाली उन महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 जिनके बच्चे 10वीं और 12वीं में 80 परसेंट अंक प्राप्त कियाहै #न्यू Sunil Dutt Gharu

Address

Voo Dhudianwali
Sirsa
125075

Telephone

+18059726983

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSC Gharu help posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CSC Gharu help:

Shortcuts

Share

Nearby computer & electronics services